महिला का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में ससुर ने की दुष्कर्म की कोशिश
ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा के एक गांव निवासी महिला ने अपने ससुर पर आरोप लगाया है कि उसने पति की गैरमौजूदगी में उससे दुष्कर्म की कोशिश की।
खटीमा, [जेएनएन]: बहू ने पति की गैर मौजूदगी में ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। बहू ने आरोपित के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा में एक बार फिर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। पिता समान ससुर पर अपनी बहू के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है। जिससे ये सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या महिलाएं अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है।
दरअसल, क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता है। चार दिन पहले वह बच्चों के साथ घर पर थी। दोपहर ससुर उसके कमरे में आ गया और अश्लील हरकतें करने लगा। इस पर उसने शोरगुल मचा दिया। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग वहां आ गए। यह देखकर वह ससुर वहां से चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: बहन से दुष्कर्म के दोषी भाई को आजीवन कारावास की सजा
यह भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: घर में जबरन घुसकर युवती से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार