धान खरीद की रफ्तार धीमी, किसान परेशान
अक्टूबर बीतने को है लेकिन सितारगंज में धान की खरीद पटरी पर नहीं आ सकी है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 12:14 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 12:14 AM (IST)
जासं, सितारगंज : अक्टूबर बीतने को है, लेकिन सितारगंज में धान की खरीद पटरी पर नहीं आ सकी है। ऐसे मे बिचौलिये चांदी काट रहे हैं। मंडी में एक ट्राली धान तुलवाने में किसान को पांच दिन से अधिक का समय लग रहा है। किसान मंडियों में रात गुजारने को मजबूर हैं। अव्यवस्था से परेशान धान किसी भी रेट में बेचने को मजबूर हैं। मंडी में पिछले दिनों में 701 ट्रैक्टर ट्राली धान पहुंचा है जबकि रोजाना 60 से 80 ट्राली धान की ही खरीद हो पा रही है। अभी तक खाद्य विपणन विभाग की ओर से 14740 क्विंटल धान की खरीद हो पाई है जिसमें लगभग 85 लाख रुपये का भुगतान किसानों को कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें