महिला मित्र के यहां मिला पति, पत्नी ने काटा हंगामा
संवाद सहयोगी काशीपुर पति को कविनगर निवासी दूसरी महिला मित्र के यहां पाकर पत्नी ने आप
संवाद सहयोगी, काशीपुर: पति को कविनगर निवासी दूसरी महिला मित्र के यहां पाकर पत्नी ने आपा खो दिया। गुस्से से आग बबूला हुई पत्नी पति को बाहर खींच कर ले आई। दोनों में खूब हाथापाई है, जिससे मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर मामला शांत हो सका। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
महिला ने कुंडेश्वरी चौकी में दी तहरीर में बताया कि उसके पति के कविनगर निवासी महिला से अवैध संबंध हैं। पति के वहां होने की सूचना पर वह गुरुवार की दोपहर को वहां गई तो देखा पति महिला मित्र के साथ कमरे में हैं। महिला ने बताया कि उसका विवाह 15 नवंबर 2010 को ग्राम जुड़का कुंडेश्वरी निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही दहेज की मांग को लेकर पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पति ने जबरदस्ती उसे गर्भ निरोधक गोलियां खिलाईं। वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। गोलियां खाने से नवंबर 2011 में उसे गर्भपात हो गया। आरोप है कि आरोपित के कई अन्य महिलाओं से अवैध संबंध हैं। इसका विरोध करने पर वह पीड़िता से मारपीट करता है। यहां तक की पीड़िता के साथ जबरन आप्राकृतिक संबंध बनाता है और अन्य मर्दो के साथ नाजायज संबंध बनाने का दबाव डालता है। दहेज की मांग को लेकर उसका शारारीक व मानसिक शोषण भी किया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति से ब्यूटी पार्लर खुलवाने के नाम पर बैंक से लोन लिया और स्वयं पर खर्च कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।