विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हेलो मैंने मम्मी-पापा को मार दिया, जल्दी आ जाइए'.... यह सुनते ही उड़े पुलिस वालों के होश

Published: Wed, 21 Oct 2026 05:13 PM (IST)

खटीमा में एक युवक ने माता-पिता द्वारा पैसे न देने पर डायल 112 पर झूठी सूचना दी कि उसने उनकी हत्या कर दी है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता खटीमा । 'हेलो मैंने म्म्मी-पापा को मार दिया है, जल्दी आ जाएइ', ऐसा सुनते ही मंगलवार देर शाम डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों के होष उड़ गए।

इसके बाद भागते हुए पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुंची तो पता चला कि फोन करने वाले माता-पिता द्वारा खर्च के लिए पैसे नहीं देने पर परेशान करने के लिए पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक को बीएनएसएस की धारा 170 में निरुद्ध कर दिया।

खेतलसंडा खाम निवासी अभिषेक राठौर ने मंगलवार की देर शाम को पुलिस के डायल 112 नंबर पर सूचना दी कि उसने अपने माता-पिता की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्य तत्काल उपनिरीक्षक राकेश राय व पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

मामले की जांच में पता चला कि आरोपित युवक के माता-पिता घर पर सुरक्षित थे। पुलिस ने जब अभिषेक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने माता-पिता से पैसे मांग रहा था। उनके द्वारा पैसा देने से मना करने पर उसका विवाद हो गया, जिस कारण उसने 112 नंबर पर झूठी सूचना दी।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक आर्य ने बताया कि आरोपित युवक को डायल 112 जैसे आपातकालीन नंबर पर झूठी एवं भ्रामक सूचना देकर गुमराह करने के आरोप में बीएनएसएस की धारा 170 में निरुद्ध किया गया है।