फर्जी मतदान को लेकर कई जगह बनी विवाद की स्थिति
संवाद सहयोगी, खटीमा: नगर निकाय चुनाव में फर्जी मतदान को लेकर कई स्थानों पर विवाद की ि
संवाद सहयोगी, खटीमा: नगर निकाय चुनाव में फर्जी मतदान को लेकर कई स्थानों पर विवाद की स्थिति पैदा हुई। इसके अलावा कई लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब मिले। विवाद को देखते हुए कुछ जगहों पर पुलिस को लाठियां भी फटकारनी पड़ी।
रविवार को प्रात: 8 बजे से मतदान शुरू होने के साथ ही मतदाता अपने अपने बूथों पर पहुंच गए। इस दौरन कई वोटरों के नाम मतदाता सूची से गायब थे। इस पर उन्होंने संबंधित बूथ के अधिकारियों से शिकयत भी दर्ज की। इसके अलावा वार्ड-पांच, खेतलसंडा, पकड़ियां, उमरूखुर्द में कथित रूप से फर्जी मतदान को लेकर कई बार विवाद की स्थिति पैदा हुई। चेयरमैन पद की निर्दलीय प्रत्याशी पूनम मर्तोलिया के पति मन्नू मर्तोलिया ने ख्ेातलसंडा व पकडि़या में फर्जी मतदान होने का आरोप लगाया। इसको लेकर उनकी निर्वाचन अधिकारी विजयनाथ शुक्ल से नोक-झोंक भी हुई। कंजाबाग उमरुखुर्द में कुछ पोलिंग एजेंट पर वोट डलवाने का आरोप लगा। गौटिया के वार्ड पांच में फर्जी मतदान पर एक सभासद प्रत्याशी ने बाहर का रास्ता दिखाया। जब तक पुलिस को पता चलता फर्जी वोट डालने वाले खिसक लिए। इधर कुछ स्थानों पर विवाद की स्थिति पैदा होने पर माहौल तनाव पूर्ण हो गया। जिसको देखते हुए पुलिस को लाठियां फटकार कर मामले को शांत करना पड़ा।