महंगाई पर भारी पड़ा उत्साह
खटीमा : दीपावली पर्व को लेकर बाजार में खूब चहल-पहल रही। महंगाई की मार के बाद भी लोगो
खटीमा : दीपावली पर्व को लेकर बाजार में खूब चहल-पहल रही। महंगाई की मार के बाद भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। लक्ष्मी पूजन से पहले तक बाजारों में खूब रौनक बनी रही। बाजार में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बेरिकेटिंग कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
दीपावली पर्व पर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी। दोपहर तक सभी मार्गो पर भारी भीड़ के चलते यातायात कई बार बाधित हुआ। लोगों के साथ साथ व्यापारियों का कहना था कि महंगाई ने लोगाें की कमर तोड़ दी है। लेकिन पर्व के मौके पर लोग खरीदारी करने जरूर पहुंचे। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि बाजार में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित व अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने सितारगंज, टनकपुर, पीलीभीत मार्गो के अलावा खड़ंजा रोड पर बेरिकेटिंग कर रखी थी। संस।