आरोपितों की गिरफ्तारी को गदरपुर में ऊर्जा कर्मियों का प्रदर्शन
गदरपुर में विजिलेंस टीम पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ऊर्जा निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन।
संवाद सूत्र, गदरपुर : विद्युत चोरी पकड़ने गई विजिलेंस टीम पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी न होने पर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो विद्युत संबंधित कार्य पूर्णरूप से बंद दिए जाएंगे।
मजरा शीला पावर हाउस पर मंगलवार को मुख्य लेखाकार नसीम अहमद के साथ कर्मचारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शनिवार को अवर अभियंता विद्यासागर पाठक विजिलेंस टीम के साथ बिजली चेकिग और राजस्व वसूली के लिए ग्राम पत्थरकुई गई थी। जहां पूर्व बीडीसी सदस्य अशफाक हुसैन व उसके स्वजनों ने हमला कर दिया। जेई व लाइनमैन को बंधक बनाकर मारपीट की। पुलिस ने छह नामजद व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मगर अब तक आरोपितों की नहीं की गई।
प्रदर्शन करने वालों में पुष्पेंद्र शर्मा, बिरजू प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, लालदेव, राजेश कुमार, रविद्र कुमार, भगवानदास, मनीष कुमार, महेंद्र नाथ, सचिन शर्मा, विनीता देवी, श्रीनिवास, मोहन सिंह, आनंद कुमार, अनिल चौहान, मुकेश कुमार आदि थे। दिनेशनपुर में काला फीता बांधकर जताया विरोध
संसू, दिनेशपुर: विजिलेंस टीम पर हुए हमले के विरोध में 33 केबी विद्युत उपखंड के कर्मचारियों ने विरोध स्वरुप काला फीता बांधकर कार्य किया। कर्मचारियों ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अवर अभियंता मेहताब अली ने घटना की निदा की। कहा कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वह विरोध जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में नारायण पानू, दीपक कुमार, बावली शर्मा, सुभाष बैरागी, महेंद्र सिंह, किशन राम, शाबिर हुसैन आदि थे।
...
एसएसपी से मिले एसई, कहा- आरोपितों की जल्द हो गिरफ्तारी
जागरण संवाददाता,रुद्रपुर : गदरपुर में विजिलेंस टीम के साथ मारपीट व बंधक बनाने वाले आरोपितों की तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से ऊर्जा निगम कर्मचारियों में आक्रोश है। मंगलवार को एसई रुद्रपुर सर्किल नवीन मिश्रा ने एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से मुलाकात कर गिरफ्तारी की मांग की। एसई ने कहा कि अब तक पुलिस टीम की कार्रवाई से ऊर्जा निगम व उसके संगठनों के पदाधिकारी संतुष्ट नहीं है इसलिए तत्काल गिरफ्तारी का प्रयास किया जाना चाहिए। एसएसपी ने आश्वस्त किया कि पुलिस टीम लगातार चिह्नित जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। जल्द आरोपित पुलिस के शिकंजे में होंगे।