एलपीजी सुविधा केंद्र से मिलेगा रोजगार
एलपीजी हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सुविधा केंद्र खोले जाने हैं।
मनीस पांडेय, रुद्रपुर
एलपीजी हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सुविधा केंद्र खोले जाने हैं। इसके लिए सभी विकासखंडों से प्रस्ताव मांगा गया है। पूरे जिले में 170 एलपीजी सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों से न केवल रसोई गैस की आपूर्ति होगी, स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिले में रसोई गैस पर खाना बनाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जबकि एलपीजी की आपूर्ति लोगों को आसानी से नहीं हो पा रही है। इस कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए लोगों को एलपीजी सिलेंडर लेकर तहसील व विकासखंड मुख्यालय जाना पड़ रहा है। आने वाले समय में इस स्थिति से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। रसोई गैस की आपूर्ति घर के पास ही हो सकेगी। इसके लिए जिले में एलपीजी सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं। जहां कभी भी जाकर रसोई गैस बिना किसी अतिरिक्त चार्ज प्राप्त की जा सकेगी। इसके लिए केंद्र पर सिलेंडर हर समय मौजूद रहेगा। खाली सिलेंडर देकर नया लिया जा सकता है। चिह्नित किए जा रहे केंद्र प्रत्येक विकासखंड में 25 एलपीजी सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। इन्हें चिह्नित किया जा रहा है। जबकि खटीमा में तीन व गदरपुर में दो सुविधा केंद्र पहले ही खुल चुके हैं। कुल सात विकासखंडों में 170 केंद्र नए खुलेंगे।
-----
स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार रुद्रपुर : एलपीजी सुविधा केंद्र के पात्र क्षेत्र के स्थानीय निवासी होंगे। वे किराये के या निजी भवन में ये केंद्र चला सकते हैं। जहां पर वह एक बार में सात सिलेंडर ही रख सकते हैं। जबकि आवश्यकता के अनुसार सिलेंडरों की बिक्री कर सकते हैं। सात सिलेंडर से ज्यादा रखने पर विस्फोटक का लाइसेंस लेना होगा। प्रत्येक सिलेंडर पर केंद्र संचालक को साढ़े नौ रुपये का लाभ मिलेगा।
-----
वर्जन-----
एलपीजी सुविधा केंद्र के लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है। इस तरह के केंद्र से ग्रामीण लोगों को ज्यादा लाभ मिलेगा।
-श्याम आर्या, जिला पूर्ति अधिकारी, ऊधम¨सह नगर