विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंतनगर में बाघ एक्सप्रेस से टकराकर हाथी की मौत, वन विभाग में हड़कंप

By Virendra BhandariEdited By: Nirmala Bohra
Published: Wed, 28 Oct 2026 11:30 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 11:47 AM (IST)

पंतनगर में बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई है।

HighLights

  1. पंतनगर में बाघ एक्सप्रेस से टकराकर एक हाथी की मौत

  2. रेलवे ट्रैक पर वन्यजीवों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

  3. वन विभाग ने घटना की जांच शुरू की है

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर । तराई केंद्रीय वन प्रभाग के सैनिक फार्म क्षेत्र में देर रात बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन आधे घंटे से अधिक समय तक मौके पर रुकी रही।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। रेंजर लक्ष्मण सिंह बिष्ट वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

बुधवार सुबह वन विभाग की टीम ने हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत हाथी की उम्र करीब सात से आठ वर्ष बताई जा रही है। वन विभाग की ओर से घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।