घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने खा ली नींद की आठ गोलियां
घरेलू कलह से तंग आकर ब्यूटी पार्लर संचालिका ने नींद की आठ गोलियां खा ली।
जासं, काशीपुर : घरेलू कलह से तंग आकर ब्यूटी पार्लर संचालिका ने नींद की आठ गोलियां खा ली। इससे महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत में सुधार हो रहा है।
ग्राम फसियापुरा निवासी एक महिला की मोहल्ला कटोराताल में ब्यूटी पार्लर है। उसने पहले पति को छोड़कर दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया है। महिला की एक नौ साल व एक 10 साल की बेटी है। 10 साल की बेटी पहले पति की है। उसने मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया। इससे महिला ने नींद की आठ-10 गोलियां खा ली। उसकी हालत बिगड़ते देख परिजनों के हाथ पांव फूल गए। परिजनों ने उसे एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत में सुधार है। महिला की सहेलियों के मुताबिक महिला के दूसरे पति पर परिजनों ने उसे छोड़ने का दवाब बनाते है। इसे लेकर आए दिन महिला व ससुरालियों से नोकझोंक होती रहती है। मंगलवार को भी नोकझोंक हो गई।