गैर नहीं अपने हैं प्रवासी : अरविंद पांडेय
रुद्रपुर में शिक्षा मंत्री अरविद पांडेय ने कहा कि कोरोना से लड़ने में प्रधान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रह हैं।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : पंचायती राज, युवा कल्याण, शिक्षा मंत्री अरविद पांडेय ने कहा कि अपने प्रदेश के लोग संकट के दौर में घर वापस आ रहे हैं तो उन्हें गैर न समझे वह अपने हैं। उनकी मदद करें। उनका सम्मान करें। अब तक ग्राम प्रधानों ने विलेज क्वारंटाइन किए गए लोगों की बखूबी देखभाल की है। आगे भी इस संकटकाल में ऐसे ही लोगों की मदद करते रहेंगे।
वर्चुवल बैठक के दूसरे दिन गुरुवार को दीन दयाल उपाध्याय, ई-पंचायती राज सम्मेलन कार्यक्रम में मंत्री पांडेय ने ऑनलाइन पंचायती राज विभाग तथा ग्राम पंचायतों मे संचालित अन्य विभागों की समस्याओं को सुना तथा ग्राम प्रधानों द्वारा उठाई गई समस्याओं का संज्ञान लिया गया। यह कार्यक्रम राज्य के 500 से अधिक तथा जिले के 35 केंद्रों में वर्चुवल क्लास के माध्यम से संचालित किया गया। सम्मेलन में ई-पंचायत, प्राथमिक शिक्षा, कोविड-19 में प्रधानों द्वारा किये गए सराहनीय कार्य मुख्य बिदु रहे। मंत्री पांडेय ने कहा कि पिछली बार पंचायत की थी तो उस समय लोगों से वार्ता करने का प्रयास किया। पर विधायकों से बात हो सकी। ग्राम प्रधानों से नहीं। महामारी के दौरान लोगों की समस्या सुनी जाएंगी और उसका उपाय भी किया जाएगा, जो भी ऊर्जा ताकत हमें मिली है, वह जनता के लिए मिली है। सभापति और गांव में सेंटरों पर सभापति भाइयों का कार्य सराहनीय है।
कहा कि हम अपने ही लोगों को प्रवासी शब्द से संबोधित कर रहे हैं। रोजगार के लिए कुछ दिन के लिए बाहर चले गए। वापस आने पर इन्हें प्रवासी नहीं कहेंगे। सरकार सभापतियों द्वारा किए गए कार्य के लिए कर्जदार है। इस समय हम बचेंगे तो देश और प्रदेश बचेगा। सब मिलकर बीमारी को भगाएंगे। संकट की घड़ी में जब तक समस्या सामने है आपस में मिलकर कार्य करें। दल और राजनीति से उठकर कार्य करना है।