Move to Jagran APP

दहेज उत्पीड़न में पति सहित सात पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, काशीपुर: पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति सहित सात पर केस दर्ज कर

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 07:18 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 07:18 PM (IST)
दहेज उत्पीड़न में पति सहित सात पर केस दर्ज
दहेज उत्पीड़न में पति सहित सात पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, काशीपुर: पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति सहित सात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

prime article banner

ग्राम बरखेड़ा पांडेय निवासी प्रियंका शर्मा पत्नी विजय कुमार शर्मा ने आइटीआइ थाने में दी तहरीर में कहा कि 14 नवंबर 2017 को उसकी शादी वृजधाम कॉलोनी, चंद्रानगर हरथला मुरादाबाद, उप्र निवासी मोहित उर्फ आशुतोष शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा के साथ हुई थी। क्षमतानुसार पिता ने दहेज में कार, छह लाख नकदी व घर का पूरा सामान दिया था। शादी के बाद कुछ दिन तक सबकुछ ठीक चलता रहा। बाद में ससुराली दहेज में फॉरच्यूनर कार और छह लाख रुपये की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर ससुराली उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न करने लगे। दो दिसंबर 2017 को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद मायके वाले ससुरालियों से विनती कर उसे वापस ससुराल में छोड़कर आ गए। इसके बाद भी ससुराली चुप नहीं रहे। एक फरवरी 2018 को पति मोहित उर्फ आशुतोष शर्मा, ससुर राजेंद्र शर्मा, सास माया शर्मा, ननद साधना, रश्मि, प्राची और शिवानी ने दोबारा मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.