दिनेश शर्मा जसपुर बार के अध्यक्ष व मुनेश बने सचिव
संवाद सूत्र, जसपुर : जसपुर बार एसोसिएशन के दिनेश शर्मा चौथी बार अध्यक्ष बने हैं। जबकि रविश जैन
संवाद सूत्र, जसपुर : जसपुर बार एसोसिएशन के दिनेश शर्मा चौथी बार अध्यक्ष बने हैं। जबकि रविश जैन उपाध्यक्ष, मुनेश कुमार सचिव, मनोज जोशी उपसचिव व अंकित वर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने प्रमाण पत्र दिए।
गुरुवार को संपन्न हुए चुनाव में दिनेश शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी गुलाम साबिर को 17 वोटों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर रविश जैन को 51 व राजवीर सिंह को 41 वोट मिले। मुनेश कुमार अपने प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार से 24 वोट अधिक लेकर सचिव पद पर काबिज हुए। उन्हें 58 वोट मिले। उपसचिव पद पर मनोज जोशी 45 वोट लेकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी दीपक अरोरा को 26 व मो.अजमल को 21 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अंकित को 57 तो अनिल को 35 वोट पडे़। चुनाव अधिकारी सुधीर चौहान ने बताया कि छह कार्यकारिणी सदस्य पहले ही निर्विरोध घोषित किए जा चुके हैं। सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दे दिए गए हैं। शीघ्र ही शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। पदाधिकारियों ने जीत की खुशी का जश्न मनाकर मिठाई बाटी। इस मौके पर अखलाक अहमद, एहतेशाम, नौशाद, आसिम, आरिफ आदि मौजूद रहे।