Move to Jagran APP

प्रभारी निरीक्षक से की नशे पर लगाम कसने की मांग

देवभूमि व्यापार मंडल ने नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह से मुलाकात कर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति पर लगाम कसने की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 07:53 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 07:53 PM (IST)
प्रभारी निरीक्षक से की नशे पर लगाम कसने की मांग
प्रभारी निरीक्षक से की नशे पर लगाम कसने की मांग

जागरण संवाददाता, किच्छा : देवभूमि व्यापार मंडल ने नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह से मुलाकात कर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति पर लगाम कसने की मांग की है।

prime article banner

सोमवार दोपहर देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोयल की अगुवाई में व्यापारियों ने प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह से मुलाकात कर नशे के साथ ही यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने व्यापारियों के सहयोग से अभियान चलाकर नशे के कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान देवभूमि व्यापार मंडल महामंत्री प्रदीप पुजारा, कोषाध्यक्ष गौरव अरोरा, युवा अध्यक्ष जगरूप सिंह गोल्डी आदि मौजूद थे। प्रधान संगठन ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

संस, नानकमत्ता: ध्यानपुर के ग्राम प्रधान समर सिंह पर लगे आरोप की पुलिस जांच हुई। जिसमें क्लीन चिट मिलने और उपप्रधान समेत चार लोगों को जेल भेज दिया था। इस पर प्रधान संगठन प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने प्रधानों के साथ सोमवार को नानकमत्ता थाने में एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर, एसपी सिटी ममता बोहरा, सीओ खटीमा मनोज ठाकुर, थाना अध्यक्ष केसी आर्य, एसओजी इंचार्ज कमलेश भट्ट, उप निरीक्षक मंजू पवार, उप निरीक्षक जावेद मलिक, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, रविदर सिंह, गोविद समेत समस्त एसओजी एवं थाना पुलिस को सम्मानित किया। संगठन ने 5500 रुपये एसओजी टीम को तथा 5500 रुपये की धनराशि थाना पुलिस नानकमत्ता को पुरस्कार स्वरूप भेंट किया। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रधान संगठन उपाध्यक्ष सुखविदर सिंह मोमी, भूपेंद्र सिंह, समर सिंह, वीर सिंह, अर्जुन सिंह राणा, जगबीर सिंह, गुरमीत सिंह, जसवीर सिंह, हरनाम सिंह, बूटा सिंह आदि प्रधान गण उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.