बार एसोसिएशन में चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की मांग
जसपुर में अधिवक्ताओं ने सात दिन के भीतर बार एसोसिएशन के सदस्यों की आम सभा बुलाकर वाíषक लेखा-जोखा प्रस्तुत करने की मांग की है।
संसू, जसपुर: अधिवक्ताओं ने सात दिन के भीतर बार एसोसिएशन के सदस्यों की आम सभा बुलाकर वाíषक लेखा-जोखा प्रस्तुत करने, चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने की मांग की। इस संबंध में सदस्यों ने अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव मुनेश कुमार सिंह को पत्र सौंपा है। बताय कि कहा कि बार की आम सभा मई 2019 में हुई थी। कोविड-19 के चलते मई 2020 में अगली सभा नहीं हो पाई। वर्ष 2019 से अक्टूबर 2020 तक का लेखा-जोखा आम सभा में प्रस्तुत किया जाना था। जिसका अवलोकन करने का सभी सदस्यों को पूर्ण अधिकार है। कितु मई 2019 से वर्तमान तक का लेखा जोखा पदाधिकारियों ने बार के सदस्यों को नहीं बताया। ऐसे में लगता है कि अध्यक्ष सचिव लेखा जोखा देना नहीं चाहते हैं जबकि बार एसोसिएशन का कार्यकाल मई 2020 में समाप्त हो गया है। आगामी पदाधिकारियों का निर्वाचन होना न्याय हित में आवश्यक है। सदस्यों ने सात दिन के भीतर आम सभा बुलाकर सदस्यों के सम्मुख लेखा जोखा प्रस्तुत करने चुनाव अधिकारी नियुक्त करने की मांग की। उधर, बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि 31 मई 2019 से 31 मई 2020 तक की आय-व्यय का विवरण सदस्यों को बता दिया गया था। नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया था। कोविड-19 के चलते एसडीएम ने आम सभा की अनुमति नहीं दी थी। इस कारण आम सभा नहीं हो सकी। अनुमति मिलते ही इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। मांग करने वालों में दिग्विजय सिंह, अरविद चौहान, मनोज चौधरी, रामवीर सिंह, प्रमोद रुहेला, राकेश कुमार, शिवपाल सिंह, कशिश कुमार, सरफराज आलम, शमशाद हुसैन, जुल्फिकार अली, नईम अहमद आदि शामिल है।