जुआ खेलने से मना करने पर जानलेवा हमला
संवाद सहयोगी, खटीमा: अराजक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो चले हैं कि एक ग्रामीण ने घर
संवाद सहयोगी, खटीमा: अराजक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो चले हैं कि एक ग्रामीण ने घर के पास जुआ खेलने से मना किया तो उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पीडि़त को गंभीर चोटें आई हैं। उसे नागरिक अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मझोला गांव के हरपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर के सामने आधा दर्जन से अधिक लोग जुआ खेल रहे थे। जिन्हें उसकी पत्नी ने मना कर दिया। इस पर वे लोग गाली-गलौज पर उतारु हो गए। इसका विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं सोमवार की रात आरोपित उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उसके सिर, हाथ, आंख में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपित वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाद में उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।