सीसीटीवी फुटेज से मिले डकैतों के सुराग
बगवाड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने वाले डकैतों के संबंध मे पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : बगवाड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने वाले डकैतों के संबंध में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग लगे हैं। मामले में पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। साथ ही फुटेज से उनका मिलान भी किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही डकैतों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
बता दें कि बुधवार रात किच्छा रोड स्थित बगवाड़ा निवासी रोहित उर्फ सरबजीत ¨सह के घर की छत पर डकैत चढ़ गए थे। इसका पता चलते ही सरबजीत ¨सह अपने साथी और कालोनी के दो गार्ड को लेकर पहुंच गए। खुद को घिरा देख छत पर चढ़े दो बदमाश ताबड़तोड़ फाय¨रग करते हुए छत से मुख्य गेट की ओर दौड़े। इससे दो गोली सरबजीत ¨सह को लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही डकैतों की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान पुलिस को सरबजीत ¨सह के घर के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से कुछ फुटेज भी मिले। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो हिरासत में लिए गए संदिग्धों में से एक-दो लोग घटना में शामिल थे। इसके लिए पुलिस फुटेज से उनका मिलान भी करा रही है। कोतवाल कैलाश भट्ट ने बताया कि फुटेज से भी कुछ सुराग हाथ लगे हैं। इसके आधार पर कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।