यातायात नियंत्रण को बनेगा रुद्रपुर में कंट्रोल रूम
सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ऊधम¨सह नगर में यातायात ढर्रे पर दिखेगा।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर :
सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ऊधम¨सह नगर में यातायात ढर्रे पर दिखेगा। बेढब यातायात को नियंत्रित करने के लिए कंट्रोल रूम बनेगा। इसके लिए पुलिस महकमा प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसके बाद जिले की सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर जिला मुख्यालय से यातायात कंट्रोल किया जाएगा।
आपराधिक वारदात पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महकमे ने जिले में 130 से अधिक सीसीटीवी लगाए हैं, जिनका कंट्रोल रूम जिले के थानों में है। इनसे पुलिस को काफी मदद भी मिल रही है। अब पुलिस महकमा जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा थाना क्षेत्र में यातायात नियंत्रण की योजना बना रहा है। इसके लिए पुलिस हाईवे के साथ ही संपर्क मार्ग और उप्र से सटे बॉर्डर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है। ताकि अपराध व अनियंत्रित यातायात को नियंत्रित किया जा सके। इन सभी सीसीटीवी का कंट्रोल रूम रुद्रपुर में बनेगा। एसपी क्राइम प्रमोद कुमार इसका प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। एसएसपी ब¨रदरजीत ¨सह ने बताया कि कंट्रोल रूम बनाने के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इससे अपराध और यातायात नियंत्रण में पुलिस को काफी हद तक मदद मिलेगी।