अवैध शराब को सरकार का संरक्षण
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: अवैध शराब माफियाओं को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। यही क
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: अवैध शराब माफियाओं को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। यही कारण है कि प्रदेश में कच्ची शराब का धंधा तेजी से फल फूल रहा है। यह बातें कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने पुतला दहन के दौरान कही। इस दौरान प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।
जहरीली शराब पीने से झबरेड़ा में हुई कई लोगों की दर्दनाक मौत से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। जिला मुख्यालय स्थित बाटा चौक पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने कहा कि कच्ची शराब पीने से हुई मौत के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कच्ची शराब की फैक्ट्रियां दिन दहाड़े संचालित हो रही हैं, लेकिन सरकार आंख मूंद कर बैठी हुई है। जिससे शराब माफियाओं का हौसला बुलंद होता जा रहा है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार की सच्चाई को समझ चुकी है। जिसका असर आने वाले चुनाव में दिखाई देगा। महामंत्री विजय अरोरा ने कहा कि शराब पीने से हुई मौत के मामले में कांग्रेस प्रभावित परिवारों के साथ है। इस मौके पर राजीव कामरा, नत्थूलाल कोली, अमनदीप ¨सह, वासुदेव कोली, डॉ. शाहिद, रंजीत तिवारी, अबरार अहमद, शकील बोरा, दिनेश पंत, नाजिम रजा, बाबू खान, विजय मंडल, तौशीक कुरैशी, विशाल तनेजा, इदरीश, जयपाल आदि मौजूद रहे।