दीपक को ब्लॉक अध्यक्ष बनाने से कांग्रेस में बगावत
जागरण संवाददाता सितारगंज : शक्ति फार्म में दीपक विश्वास को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनाने से पाटी
जागरण संवाददाता सितारगंज : शक्ति फार्म में दीपक विश्वास को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनाने से पार्टी में बगावत हो गई है। इस फैसले के विरोध में पार्टी नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि कार्यकर्ताओं की राय लिए बिना ही दीपक विश्वास को ब्लॉक अध्यक्ष बना दिया गया है। जिससे पार्टी में भारी असंतोष पैदा हो गया है। बगावत करने वाले नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ¨सह से कहा है कि ब्लॉक अध्यक्ष किसी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता को बनाया जाए। त्यागपत्र देने वालों में निवर्तमान नगर अध्यक्ष सुनील सरकार, पूर्व मंडल अध्यक्ष केपी मंडल, शिवनाथ विश्वास, उत्तम आचार्य, सुभाष मंडल, शिवशंकर, आन ¨सह रावत, तपन सरकार, देबू मंडल, विजय ¨सह, बाबूदास, प्रशांत मंडल, सुनील सरकार आदि शामिल हैं।