Move to Jagran APP

सोनिया गांधी पर दर्ज मुकदमे को लेकर भड़के कांग्रेसी

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर एक पोस्ट को लेकर कर्नाटक में दर्ज हुए मुकदमे के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 05:04 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 05:04 PM (IST)
सोनिया गांधी पर दर्ज मुकदमे को लेकर भड़के कांग्रेसी
सोनिया गांधी पर दर्ज मुकदमे को लेकर भड़के कांग्रेसी

जागरण टीम, ऊधमसिंह नगर : कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर एक पोस्ट को लेकर कर्नाटक में दर्ज हुए मुकदमे के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। कांग्रेसियों ने रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, सितारगंज में आक्रोश व्यक्त किया।

loksabha election banner

इसी क्रम में रुद्रपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुशील गाबा ने अपने निजी कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केंद्र व राज्यों में सत्ता चलाने में विफल हो चुकी है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि सरकार विपक्ष पर झूठे मुकदमे दर्ज कर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास कर रही है। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि सोनिया गांधी ने पीएम केयर फंड का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की तो कर्नाटक सरकार ने उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया जो निदनीय है। इस मौके पर राजीव कामरा नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मोनू निषाद, पार्षद मोहन खेड़ा, सोनू चौहान, रोहित अरोरा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं गदरपुर में कांग्रेसी नेता राजेंद्र पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में व उत्तरांचल प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह पर प्रयागराज में दर्ज झूठा मुकदमा वापस किए जाने की। मांग को लेकर कंबोज धर्मशाला में सांकेतिक धरने पर बैठे। उधर, किसान नेता सुभाष बेहड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना देने वालों में शैलेंद्र शर्मा, प्रीत ग्रोवर, मंगत बत्रा, राजेश गाबा, अजय गाबा, भीम ठुकराल, संगम बत्रा आदि मौजूद थे। इधर, सितारगंज में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में धरना देकर विरोध जताया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, सभासद सचिन गंगवार, शाकिर अली, मुख्तार अंसारी, आजम मलिक आदि शामिल थे।

...............

मुकदमा वापस लेने की मांग

संस, बाजपुर : सोनिया गांधी व अन्य कांग्रेसियों पर विभिन्न राज्यों में झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने व कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित किए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर धरना दिया। इस दौरान मुकदमों को तत्काल वापस लिए की मांग की गई। रविवार को कांग्रेस के जितेंद्र शर्मा व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रीना कपूर के नेतृत्व में कांग्रेसी तहसील गेट पर पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ धरना दिया गया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा, ब्लॉकाध्यक्ष अनिल सेन, नगराध्यक्ष राजेंद्र बेदी, जैदी खान आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.