Move to Jagran APP

पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ से भड़के कांग्रेसी

संवाद सहयोगी, बाजपुर : देहरादून में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमला

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 12:09 AM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 12:09 AM (IST)
पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ से भड़के कांग्रेसी
पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ से भड़के कांग्रेसी

संवाद सहयोगी, बाजपुर : देहरादून में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने तथा किसानों का कर्ज माफ नहीं करने का आरोप लगाते हुए विरोध में उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरिया मोड़ पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

loksabha election banner

गुरुवार को काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता रामलीला मैदान परिसर में एकत्र हुए। जहां से कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा व समाज सेवक संस्था के अध्यक्ष जगतार ¨सह बाजवा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के पुतले के साथ नारेबाजी करते हुए बेरिया मोड़ पर पहुंचे। इसके बाद पुतले को आग के हवाले किया गया। उनका कहना था कि कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से भाजपा बौखला गई है। इस कारण देहरादून में कांग्रेस कार्यालय पर हमला कराया गया। कहा कि राफेल घोटाला करने वाली केंद्र की भाजपा सरकार इसे छिपाने के लिए झूठ बोलकर देश की भोली-भाली जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की और अराजकता फैलाने का काम किया है। इस मामले में आरोपित भाजपा कार्यकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसा न होने की दशा में उग्र आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।

इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन, नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेदी, सुनील चानना, रेशम यादव, प्रेम ¨सह यादव, सुभाष शर्मा, नत्था ¨सह, तनवीर खां, साबिर हुसैन, बब्बू सैफी, असलम, राधेश्याम, राजकिशोर आदि मौजूद थे।

-----------------

=== पैकेज

भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

चित्र परिचय : 20 बीजेपी-पी 13 बाजपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता विमल शर्मा की अगुवाई में बेरिया तिराहे पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने कहा कि राहुल गांधी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर भाजयुमो जिला मंत्री बिट्टू चौहान, पूर्व सभासद जगदीश सागर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष इदरीश अहमद, शिवम दिवाकर, मोहन लाल सागर, सुनील कुमार, आशू रुहेला, रामअवतार कश्यप, कुलदीप शर्मा, बब्बन ¨सह, गोलू, ¨रकू सागर, आकाश सागर, चमन लाल, राजकुमार, विकास सागर, राजेंद्र कश्यप, अर्जुन सागर आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.