कांग्रेस को कार्यकर्ता की जरूरत : अनुगृह नारायण
जागरण संवाददाता, किच्छा : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुगृह नारायण ¨सह ने कहा कि पार्टी को नेताओं की नह
जागरण संवाददाता, किच्छा : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुगृह नारायण ¨सह ने कहा कि पार्टी को नेताओं की नहीं, कार्यकर्ताओं की जरूरत है। कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जनता की आवाज बनने की दिशा में काम करना होगा। कहा जिस राज से जनता खुश न हो, उस राज को उखाड़ फेंकने का काम कार्यकर्ताओं को मिलकर करना होगा। ताकि आम जनता राहतभरी ¨जदगी जी सके।
खुरपिया फार्म गेट पर आयोजित सभा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कांग्रेस का त्याग व बलिदान का इतिहास रहा है। लेकिन देश का दुर्भाग्य ही है कि आज भोग की राजनीति करने वाले राज कर रहे हैं। जो लोग धर्म के नाम पर राजनीति कर जनता को गुमराह कर रहे हैं, उनका घड़ा जल्द ही भरने वाला है। इससे पूर्व उनका किच्छा में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार ¨सह, जस्सी देओल, केलावती, लियाकत अंसारी, राजकुमार बजाज, दुर्गेश गुप्ता, वहीद पहलवान, तस्लीम रजा, शाहिद अल्वी आदि मौजूद थे। इससे पूर्व पुलभट्ठा में भी प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया गया। वहां पर पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश तिवारी गुड्डू, धीरज ¨सह रघुवंशी, सरवर यार खां, केवल हुड़यिा, अशोक मित्रा, छोटे लाल आदि मौजूद थे।