Move to Jagran APP

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

जागरण टीम, ऊधमसिंह नगर : पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और बेतहाशा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस जिल

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 11:25 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 11:31 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

जागरण टीम, ऊधमसिंह नगर : पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और बेतहाशा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

बाजपुर में रामपुर बस अड्डा के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में भी केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों का उत्पीड़न कर रही है। धरना प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन, युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष बब्बू सैफी, मीडिया प्रभारी जैदी खान, तनवीर खां, उस्मान अली, जावेद वारसी आदि शामिल थे।

इधर, सुल्तानपुर पट्टी में युवा कांग्रेसी नेता एडवोकेट मोहम्मद रफी ने कार्यकर्ताओं के साथ एक पेट्रोल पंप भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन करने वालों में संजय सागर, रामपाल, बब्बू सागर, अकील अहमद, अब्दुल वाहिद, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद नजरुल शामिल थे।

वहीं गदरपुर में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रीना कपूर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर डीबीसी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बेहड़, वरुण कपूर, नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अरोरा, ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन, नजमा बेगम, रेखा रावत, पायल बजाज, मनीष चौधरी मौजूद थे। इधर, दिनेशपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक स्थित पेट्रोल पंप पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, तारक बाछड़, वरुण कपूर, किशोर हालदार, नारायण हालदार, शुभेंदु सरकार, जगन्नाथ सरकार, विकास सरकार, बनवारी राय, किशोर हलदार, मुकेश प्रधान मौजूद शामिल थे। वहीं किच्छा में पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरेली मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। विरोध जताने वालों में नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, महामंत्री फिरदौस सलमानी, राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी पपनेजा, राम बाबू, विनोद कोरंगा, एनयू खान, ताहिर मलिक, धनीराम, अकरम खान शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.