Move to Jagran APP

गैरसैंण में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस और आप ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

गैरसैंण में हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोल मोर्चा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 04:24 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 04:24 PM (IST)
गैरसैंण में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस और आप ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
गैरसैंण में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस और आप ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

जागरण टीम, किच्छा /खटीमा : गैरसैंण में हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किच्छा में कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंक रोष व्यक्त किया। उन्होंने इसे दमनात्मक कार्रवाई बताते हुए इसकी निदा की। कहा कि इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

loksabha election banner

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महाराणा प्रताप चौक पर पुतला फूंकते हुए कहा कि नंदप्रयाग सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाली मातृ शक्ति व अन्य लोगों पर लाठीचार्ज की घटना शर्मनाक है। सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैये को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश की जनता सड़क, बिजली व पानी की मांग को लेकर आंदोलन करती है तो उसको प्रताड़ित किया जाने लगा है। कांग्रेस इसके खिलाफ प्रदेश में अभियान चला सरकार को बेनकाब करेगी। पुतला फूंकने वालों में नगर पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण तनेजा, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, सुनीता कश्यप, जस्सी देओल, फिरदौस सलमानी, बंटी पपनेजा, जावेद मलिक, दानिश मलिक, रिजवान अंसारी, अर्जुन कोली, सरवर हुसैन, विनोद मोर्य, तौसीफ मलिक, मिसवाल कुरैशी, विक्रम कोरंगा आदि शामिल थे।

------ खटीमा में भड़के आप कार्यकर्ता

खटीमा: गैरसैंण में स्थायी राजधानी एवं सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी महिलाओं पर लाठीचार्ज किए जाने से आप कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंककर विरोध जताया।

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता बुधवार को मुख्य चौक पर एकत्र हुए। जहां सीएम रावत का पुतला फूंककर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार दमनकारी नीति पर उतर आई है। गैरसैंण में अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने पर लोगों पर लाठीचार्ज करवाया जा रहा है। भाजपा सरकार आमजन की आवाज को पुलिस के माध्यम से दबाना चाहती है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश की जनता आने वाले चुनावों में इसका जवाब देगी। भाजपा नारी सम्मान की बात करती है। जबकि गैरसैंण में मातृशक्ति का अपमान किया गया है। उन्होंने सीएम रावत से इस्तीफा दिए जाने की मांग की। इस मौके पर गणेश जोशी, जसपाल सिंह, सुनील कंडवाल, राज खान, सीमा जोशी, शादाब अहमद, गिरीश जोशी, अरुण ऐरी, सुमेर सिंह, गीता देवी, भागीरथी देवी, अनिल गुप्ता, डा. इरशाद, सत्यजीत, लईक अहमद, गुलाम रसूल, गुरेंद्र आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.