कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
कार्यकर्ताओ के उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेसियों ने हल्ला बोलते हुए एसडीएम का घेराव किया। इस दौरान एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।
किच्छा, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: कार्यकर्ताओ के उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेसियों ने हल्ला बोलते हुए एसडीएम का घेराव किया। इस दौरान एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू के नेतृत्व में कार्यकर्ता इंदिरा गांधी खेल मैदान में एकत्र हुए। उन्होंने वहां पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर हरीश पनेरू ने कहा कि भाजपाई थाना ओर तहसील चला रहे है। उनके इशारे पर ही सब काम किये जा रहे है। इतना ही नही कांग्रेस कार्यकर्ताओ का उत्पीड़न किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि थाने में भाजपा नेताओं से पूछे बिना काम नही चल रहा है। जिससे आमजन में आक्रोश फैल रहा है। जनता की आवाज को बुलंद करने के लिये वे हर संघर्ष के लिए तैयार हैं।
इसके बाद इंदिरा गांधी खेल मैदान से कार्यकर्ता जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां एसडीएम एनसी दुर्गापाल का घेराव कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गुड्डू तिवारी, संजीव सिंह, सुरेश पपनेजा, दुर्गेश गुप्ता आदि थे।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगार्इ के खिलाफ फूंका केंद्र सरकार का पुतला
यह भी पढ़ें: छात्र राजनीति को दिया जाना चाहिए बढ़ावा, इसके जरिये ही सीखते राजनीति का ककहरा
यह भी पढ़ें: पहले ही दिन उड़ीं लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों की धज्जियां