Move to Jagran APP

मनमानी टैक्स वसूली के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

नगर पालिका पर मनमाना हाउस टैक्स वसुलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने धरना दिया। साथ ही नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

By BhanuEdited By: Published: Thu, 27 Sep 2018 01:35 PM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2018 01:35 PM (IST)
मनमानी टैक्स वसूली के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना
मनमानी टैक्स वसूली के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

किच्छा, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: नगर पालिका पर मनमाना हाउस टैक्स वसुलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने धरना दिया। साथ ही नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। 

loksabha election banner

कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू के नेतृत्व में कार्यकर्ता इंदिरा गांधी खेल मैदान पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने नगर पालिका ईओ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। 

उन्होंने कहा कि नगर पालिका में अभी निर्वाचित बोर्ड नहीं है। ऐसे में हाउस टैक्स का निर्धारण करना गलत है। उन्होंने कहा कि पालिका के ईओ मनमानी कर जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि इस मनमानी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने जबरन टैक्स वसूली कार्रवाई के खिलाफ नगर पालिका में काम ठप करने के चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस बोली, देश का सबसे बड़ा घोटाला बन गया है राफेल डील

यह भी पढ़ें: सीमांत युवा मोर्चा ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ बोला हल्ला 

यह भी पढ़ें: जनहित के मुद्दों को लेकर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेगी यूकेडी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.