रास्ते के विवाद को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, दो घायल
ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसमें दो घायल हो गए।
सितारगंज, [जेएनएन]: साधु नगर में रास्ते के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। जिसके चलते दो चचेरे भाइयों में गोलियां चल गई। घटना में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी रेफर किया गया है।
दरअसल, साधुनगर में हरविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह उर्फ नानक और मलकीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह का गांव में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। तभी मलकीत ने फोन करके अपने नानकमत्ता के टुकड़ी गांव निवासी साले मंगल को नानकमत्ता के टुकड़ी गांव से बुला लिया। मंगल सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि मंगल सिंह ने आते ही हरविंदर के ऊपर तमंचे से फायर झोंक दिया। लेकिन हरविंदर तो बच गया और गोली उसके बहनोई मलकीत सिंह(28 वर्ष) को लग गर्इ। तभी मंगल के दो अन्य साथियों ने पास ही खड़े हरविंदर के छोटे भाई बॉबी(15 वर्ष) के ऊपर भी गोली चला दी, गोली बॉबी के सिर को छूते हुए निकल गई। मलकीत को गंभीर हालत में हल्द्वानी ले जाया गया है। वारदात के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सीओ हिमांशु शाह मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवार्इ की।
यह भी पढ़ें: बंदी रक्षकों से मारपीट का मामला, दो शूटरों पर मुकदमा दर्ज
यह भी पढ़ें: डीएवी में छात्रों के गुटों में मारपीट, एक का सिर फूटा
यह भी पढ़ें: घर लौट रहे मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट, मुकदमा