24 से वजूद में आ जाएगा सिविल न्यायालय
जागरण संवाददाता, सितारगंज : गन्ना समिति भवन में 24 दिसबंर से सिविल न्यायालय वजूद में आ जाएगा। अद
जागरण संवाददाता, सितारगंज : गन्ना समिति भवन में 24 दिसबंर से सिविल न्यायालय वजूद में आ जाएगा। अदालत की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार की देर शाम अपर जिला जज यहां पहुंचे। इस सिविल न्यायालय में सितारगंज तहसील से संबधित तीन हजार वाद खटीमा से यहा हस्तांतरित हो जाऐंगे। जिससे क्षेत्र के वादकारियों को राहत मिलेगी।
वर्षो से प्रतीक्षित सिविल न्यायालय 24 दिसबंर से गन्ना विकास समिति के तीन कमरों में शुरू हो जाएगी। अदालत की कार्यवाही के संचालन के तैयारियों का जायजा लेने आए अपर जिला जज प्रथम संजीव कुमार ने प्रस्तावित भवन का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम से अदालत की तैयारियों को पूरा कराने के निर्देश दिए। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने पीडब्लूडी के अभियंता से कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अपर जिला जज प्रथम ने बताया कि 24 दिसबंर से अदालत का कामकाज शुरू हो जाएगा। न्यायालय में जज की नियुक्ति भी कर दी गई है। मालूम हो कि अभी तक तहसील क्षेत्र के वाद कारियों के मामले खटीमा न्यायालय में चलते थे। यहां सिविल न्यायालय बन जाने से वादकारियों को खटीमा नही जाना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि लगभग तीन हजार मामले खटीमा से सितारगंज हस्तांतरित किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज द्वितीय चन्द्र मणि राय भी मौजूद थे।