बाल वैज्ञानिकों ने जाना अस्पताल का कूड़ा प्रबंधन
खटीमा : नोजगे पब्लिक स्कूल के बाल वैज्ञानिकों ने स्पर्श अस्पताल का सर्वे किया। इस दौरान बच्चो
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 05:40 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 05:40 PM (IST)
खटीमा : नोजगे पब्लिक स्कूल के बाल वैज्ञानिकों ने स्पर्श अस्पताल का सर्वे किया। इस दौरान बच्चों ने अस्पताल के जैविक व अजैविक कूड़ा प्रबंधन की जानकारी जुटाई।
स्कूल के विज्ञान शिक्षक प्रदीप सिंह मेहता के निर्देशन में बाल वैज्ञानिकों राहुल चंद, रोहित वर्मा, मुकुल खड़का व तरूण मेहता ने अस्पताल का सर्वे किया। अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी दी। अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन उमेश कुमार सुंदास ने वैज्ञानिकों को बताया कि बायो मेडिकल वेस्ट वैन सप्ताह में तीन बार अस्पताल से निस्तारित होने वाला कचरा ले जाती है। अस्पताल से जो वेस्ट निकलता है। उसे अलग-अलग कूड़ेदानों मे बांट दिया जाता है। जिसे मरीजों की पहुंच से दूर रखा जाता है। संस।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें