रुद्रपुर से चार साल का मासूम गायब, पुलिस में हड़कंप
रेशमबाड़ी से चार साल का बच्चा गायब हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।
रुद्रपुर, [जेएनएन]: रेशमबाड़ी से चार साल का बच्चा गायब हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।
शहर की रेशम कालोनी से शुक्रवार की शाम को लाल सिंह का चार साल पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। वह घर के बाहर से अचानक लापता हो गया। बच्चे के लापता होने पर परिजनो उसकी काफी खोज बीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका।
इस पर बालक के लापता होने की सूचना पुलिस दी गई। पुलिस ने बालक की रात भर तलाश की। उधर परिजनो में कोहराम मच गया। बालक की मां का रोरोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: किराएदार दंपती ने किया मासूम का अपहरण, मांगी एक लाख फिरौती; पुलिस ने छुड़ाया
यह भी पढ़ें: अपहरण कर युवती को दो घंटे शहर में घुमाते रहे बदमाश
यह भी पढ़ें: प्रेस करने के बहाने महिला को घर पर बुलाया, कर दिया दुष्कर्म