दुष्कर्मियों को भेजा बाल संप्रेक्षण गृह
जासं, रुद्रपुर : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपित किशोरों को पुलिस ने बाल संप
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 04:25 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 04:25 PM (IST)
जासं, रुद्रपुर : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपित किशोरों को पुलिस ने बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी जन्मदिन का गिफ्ट लेने के लिए दुकान गई थी। वापसी में भूरारानी निवासी तीन किशोरों ने उसका रास्ता रोक लिया, साथ ही उसे जबरन खेत में ले गए। जहां उन्होंने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसका पता चलते ही पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर रविवार को केस दर्ज कर तीनों आरोपित किशोरों को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपित किशोरों को कोर्ट में पेश किया। जहां तीनों के नाबालिग होने पर उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भदईपुरा भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें