खेत से सागौन के तीन पेड़ काट ले जाने का आरोप
बाजपुर में खेत में खड़े सागौन के तीन पेड़ काट ले जाने का आरोप अज्ञात लोगों पर लगाते हुए तहरीर दी है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 12:24 AM (IST)
संस, बाजपुर : खेत में खड़े सागौन के तीन पेड़ काट ले जाने का आरोप अज्ञात लोगों पर लगाते हुए पीड़ित किसान ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम मुड़िया कलां निवासी अवतार चंद शर्मा पुत्र अर्जुन दास शर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि उसकी भूमि गांव के बाहर पिपलिया रोड पर है जिसमें सागौन के पेड़ लगे हुए हैं। आरोप है कि गुरुवार की रात किसी वक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा सागौन के तीन पेड़ काट लिए हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे जब वह खेत पर गए तो घटना का पता चला। तहरीर में मामले की जांच कर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें