दिल्ली को रोडवेज की एसी सेवा का समय बदला
रुद्रपुर : रोडवेज ने रात आठ बजे दिल्ली को चलने वाली बस सेवा का समय बदल दिया है। अब यह बस सुब
रुद्रपुर : रोडवेज ने रात आठ बजे दिल्ली को चलने वाली बस सेवा का समय बदल दिया है। अब यह बस सुबह 11 बजे दिल्ली को रफ्तार भरेगी। समय बदलने के पीछे घाटे का हवाला दिया जा रहा है, लेकिन चर्चा है कि रोडवेज अधिकारियों ने यह कदम निजी बस संचालकों को फायदा पहुंचाने की नीयत से उठाया है।
स्थानीय डिपो से रोडवेज की कुल 18 बसें अलग-अलग समय पर दिल्ली को रफ्तार भरती हैं। इनमें पांच एसी बसें भी शामिल हैं। एसी बसों में एक रात आठ बजे दिल्ली को रवाना होती थी। इसके समय में बदलाव से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहने को एक बस हल्द्वानी डिपो से रात नौ बजे आती है, लेकिन उसमें यात्रियों को जगह नहीं मिल पाती। एआरएम महेंद्र ¨सह ने बताया कि यह बस सेवा घाटे में थी। इनकम बढ़ाने के उद्देश्य से ही समय परिवर्तन किया गया है।