दहेज में कांस्टेबल पुलिस सहित चार पर केस
जागरण संवाददाता, काशीपुर: पुलिस ने कांस्टेबल पति सहित चार लोगों पर दहेज के आरोप में के
जागरण संवाददाता, काशीपुर: पुलिस ने कांस्टेबल पति सहित चार लोगों पर दहेज के आरोप में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। ससुरालियों पर दहेज में पांच लाख न लाने पर जान से मारने की धमकी का भी आरोप है।
ग्राम कुंडेश्वरी निवासी जगवीर ¨सह की पुत्री अलका की दो मई 2013 को मोहल्ला रघुवीरगंज, दयानंद स्कूल के पास जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश निवासी नितिन कुमार सुधीर के साथ हुई थी। नितिन आइआरबी बैलपड़ाव ई दल रामनगर नैनीताल कांस्टेबल है। शादी के कुछ दिन बाद ससुराली दहेज में पांच लाख मांगने लगे। दहेज न लाने पर गाली गलौज व मारपीट कर उत्पीड़न करने लगे। 28 अगस्त 2016 को पति नितिन, सांस कुसुम लता पत्नी सुधीर, सचिन पुत्र सुधीर व दीपा पत्नी सचिन ने उसके साथ मारपीट कर उसे मायके छोड़ आए। साथ ही दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद भी मारपीट करते थे। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।