पीएसी जवान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा
संवाद सहयोगी, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) : पीएसी के एक जवान पर अपनी पहचान बदलकर धोखे से विवाह क
संवाद सहयोगी, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) : पीएसी के एक जवान पर अपनी पहचान बदलकर धोखे से विवाह कर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जवान सहित नामजद चार अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगरपालिका सीमा से सटे एक गांव निवासी पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि उसकी मां को बाजपुर के ग्राम चकरपुर निवासी अमित पुत्र खुशाल ¨सह व मरियमपुर नंबर-3 निवासी मैथ्यू पुत्र विक्रम ¨सह ने 31वीं बटालियन पीएसी रुद्रपुर में तैनात अर्जुन देव पुत्र देव कुमार शर्मा निवासी गरुड़, बागेश्वर का परिचय दिया था। इन्होंने बताया था कि अर्जुन ने वर्ष 2000 में ईसाई धर्म अपनाया है। वह उनकी बेटी से विवाह करना चाहता है। इनके विश्वास में आकर मां ने बाजपुर निवासी नाजिम और हनुमान प्रसाद से रायशुमारी कर उसका विवाह 10 अक्टूबर 2018 को अर्जुन के साथ कर दिया। आरोप है कि शादी के दिन ही अर्जुन की हकीकत सामने आ गई। पता चला कि अर्जुन का असली नाम महेश भट्ट पुत्र मुरलीधर भट्ट है और उसने अपना धर्म भी नहीं बदला है। नाम व धर्म परिवर्तन के फर्जी कागजातों के सहारे इन सभी लोगों ने एक साजिश के तहत उसे व उसके परिवार को धोखे में रखकर यह विवाह रचाया है। पीड़िता ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। बताया कि अर्जुन उर्फ महेश तीन-चार दिन बाद ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से चला गया। बाद में उसे यह भी पता चला कि वह पूर्व से ही शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। वहीं पुलिस ने पीएसी जवान पर दुष्कर्म समेत अन्य चारों पर आईपीसी की धारा 420, 504, 506 तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।