Move to Jagran APP

कोर्ट के आदेश पर सैनिक के खिलाफ मुकदमा, युवती ने लगाया है 25 बार दुष्कर्म करने का आरोप

ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में एक युवती ने सैनिक पर शादी का झांसा देकर 25 बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस से कोर्ट के आदेश पर मुकदमा भी दर्ज किया है।

By Rajesh VermaEdited By: Published: Thu, 15 Sep 2022 10:13 PM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2022 10:13 PM (IST)
कोर्ट के आदेश पर सैनिक के खिलाफ मुकदमा, युवती ने लगाया है 25 बार दुष्कर्म करने का आरोप
एक युवती ने सैनिक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

संवाद सूत्र, नानकमत्ता : ऊधम सिंह नगर में एक युवती ने सैनिक पर शादी का झांसा देकर युवती से 25 बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

prime article banner

गर्भपात कराने का भी आरोप

युवती का आरोप है कि नानकमत्ता क्षेत्र की युवती के अनुसार सेना में तैनात आरोपित सुखबीर सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। सुखबीर जब भी छुट्टी आता, उसके साथ दुष्कर्म करता था। इस तरह आरोपित ने उसके साथ 25 बार दुष्कर्म किया। इस दौरान गर्भपात भी कराने का आरोप है।

दूसरी युवती से कर ली सगाई

11 जुलाई को किसी दूसरी युवती से सगाई करने की जानकारी मिलने पर उसने आरोपित से बात की, लेकिन वह नहीं माना। आरोपित के पिता मुख्तियार सिंह ने भी उसे धमकाया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर सुखबीर सिंह और उसके पिता मुख्त्यार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली से रिश्तेदारी में भंगा आई युवती लापता

इधर दिल्ली से ग्राम भंगा अपनी रिश्तेदारी में आई एक युवती लापता हो गई है। मामला किच्छा के ग्राम भंगा की है। गांव निवासी महिला ने पुलभट्टा पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसकी बहन की बेटी दिल्ली से उसके घर आई हुई थी। 10 सितंबर अपराह्न दो बजे अचानक वह घर से बिना बताए कहीं चली गयी। उसके अचानक चले जाने पर उसकी काफी तलाश की पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उसके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली है और तलाश शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.