कार ने मीडिया कर्मी को टक्कर मारी, घायल
जासं, रुद्रपुर : सड़क दुर्घटना में दैनिक जागरण रुद्रपुर के सहायक मैनेजर मार्के¨टग रूपेश
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 08:18 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 08:18 PM (IST)
जासं, रुद्रपुर : सड़क दुर्घटना में दैनिक जागरण रुद्रपुर के सहायक मैनेजर मार्के¨टग रूपेश शर्मा घायल हो गए। उन्हें मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
रूपेश शर्मा कार्य के सिलसिले में किच्छा गए थे। लौटते वक्त किच्छा रोड पर रॉन्ग साइड से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। रूपेश मोटर साइकिल पर थे। वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर है। साथ ही हाथ में भी चोट आई है। मेडिसिटी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। पता लगने पर एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने चे¨कग के निर्देश दिए पर कार नहीं पकड़ी जा सकी। पुलिस के अनुसार नंबर ट्रैस हो गया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें