Move to Jagran APP

जन बल से 2019 में फिर लहराएगा भगवा

संवाद सहयोगी, खटीमा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उनकी पार्टी धनबल व बाहुबल पर

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 11:58 PM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 11:58 PM (IST)
जन बल से 2019 में फिर लहराएगा भगवा
जन बल से 2019 में फिर लहराएगा भगवा

संवाद सहयोगी, खटीमा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उनकी पार्टी धनबल व बाहुबल पर विश्वास नहीं करती। भाजपा जनबल के बूते 2019 में फिर से केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय व एकजुटता बनाकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने शुक्रवार को लोनिवि अतिथिगृह परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में प्रदेश में भाजपा का परचम लहराया है। राज्य की जनता ने प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों पर अपनी स्वीकृति की मोहर लगा दी है। कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं। जो किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। देश की जनता फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री देखना चाहती है। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी, मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नंदन सिंह खड़ायत, कैलाश मनराल, वरुण अग्रवाल,

गोपाल सिंह चांदा, भैरव दत्त पांडे़, भुवन जोशी, रमेश जोशी, जगदीश पांडे़, अमित पांडे, राजपाल सिंह , जानकी पांडे, डिल्लू राणा, राजन चौहान आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.