कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा यहां तक पहुंची
किच्छा में विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा आज इस मुकाम पर पहुंची है।
जागरण संवाददाता, किच्छा : विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा आज इस मुकाम पर पहुंची है। नई जिम्मेदारियों से लैस कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में नए जोश के साथ एकजुटता के साथ काम करेंगे।
शासन द्वारा नामित सभासद देवेंद्र शर्मा, चंदन जायसवाल, सरन संधू, राजीव सक्सेना सहित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शैली फुटेला व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता सिंह का विधायक आवास पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विधायक शुक्ला ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं के नई उर्जा के साथ काम करने से निश्चित रूप से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने नव नियुक्त कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर किच्छा क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों की जानकारी दे युवा कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़ने का आह्वान। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कुन्दन लाल खुराना, शरीफ मलिक, हरीश पंत, अशोक रघुवंशी, किशन गोयल, भूपेंद्र राय, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, गुलशन सिधी, ओम तनेजा, प्रमोद ठुकराल, राकेश गुप्ता, भूपेंद्र नेगी, उमाशंकर रस्तोगी, जितेंद्र गुप्ता, अजय पाल, शुभाशीष विष्ट, त्रिलोक नेगी व गफ्फार खान आदि मौजूद थे।