Move to Jagran APP

भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री पर लगाया आरोप, सीएम दबा रहे विपक्ष की आवाज

विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रावत सरकार प्रदेश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। मुख्यमंत्री विपक्ष की आवाज को दबाना चाहते हैं। यही नहीं भाजपा विधायकों के क्षेत्र में विकास की धनराशि को रोक रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

By sunil negiEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2015 03:10 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2015 03:12 PM (IST)
भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री पर लगाया आरोप, सीएम दबा रहे विपक्ष की आवाज

खटीमा। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रावत सरकार प्रदेश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। मुख्यमंत्री विपक्ष की आवाज को दबाना चाहते हैं। यही नहीं भाजपा विधायकों के क्षेत्र में विकास की धनराशि को रोक रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधायक कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत सीमांत की बहुत उपेक्षा कर रहे हैं। इस बार सरकार ने सीमांत को आपदा का बजट ही नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास कोई काम नहीं रह गया है। वह सिर्फ हवाई दौरे कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के विकास के लिए करोड़ों की धनराशि दे रही है, लेकिन प्रदेश सरकार विकास करने की बजाय उस धनराशि का दुरुपयोग करने में लगी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में नौकरशाही पर सीएम का कोई कंट्रोल नहीं रह गया है, जिसकी वजह से जनता की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट व पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल बोरा भी मौजूद थे।
पढ़ें:-भाजपा ने फूका मुख्यमंत्री का पुतला, जताया विरोध

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.