Move to Jagran APP

ग्रीष्मकालीन गैरसैंण राजधानी पर हर्ष

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर में मिष्ठान वितरण किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 11:13 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 11:13 PM (IST)
ग्रीष्मकालीन गैरसैंण राजधानी पर हर्ष
ग्रीष्मकालीन गैरसैंण राजधानी पर हर्ष

जासं, रुद्रपुर: गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने जनता की मांग पर गैरसैंण को राजधानी बनाने का निर्णय लिया है। जिससे प्रदेश का विकास बेहतर ढंग से किया जा सके।

loksabha election banner

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कार्यक्रम कल्याणी नदी के छठ घाट पर किया। शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे से हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि पहाड़ के विकास को ध्यान में रखते हुए गैरसैंण पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जिस पर पूरे प्रदेश की जनता में खुशी है। नगर महामंत्री राधेश शर्मा ने कहा कि सीएम रावत ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर लोगों की उम्मीद पर खरे उतरे हैं। नगर अध्यक्ष उत्तरी राकेश सिंह ने कहा कि गैरसैंण कुमाऊं व गढ़वाल के मध्य में स्थित है, ऐसे में पर्वतीय व मैदानी दोनों क्षेत्रों के लिए यह सबसे अच्छी राजधानी साबित होगी। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष रोशन अरोरा, राजेश जग्गा, मीडिया प्रभारी नरेश उप्रेती, विरेंद्र तिवारी, शंकर विश्वास, नंदलाल शर्मा आदि मौजूद थे। इधर, राज्य वन निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने पर सरकार का आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.