Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने मरीजों को बांटे फल

सितारगंज : भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। अस्पत

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 06:46 PM (IST)
भाजपाइयों ने मरीजों को बांटे फल
भाजपाइयों ने मरीजों को बांटे फल

सितारगंज : भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करने के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया। कार्यकर्ताओं ने पीएम की दीर्घायु होने की कामना की।

loksabha election banner

कार्यकर्ता सबसे पहले राजकीय चिकित्सालय पहुंचे जहां उन्होंने भर्ती मरीजों को फल दिए। इसके बाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सफाई अभियान चलाया। साथ ही कॉलेज में पौधरोपण किया। यही नहीं विद्यालय में लगे पौधों में खाद डाली और उन्हें पानी दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष डालचंद्र राजपूत, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष चंदन कश्यप, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, कमल जिंदल सरदार सुखदेव सिंह, गुरदीप सिंह चौहान, दयानंद तिवारी, कैलास पाठक, सुनील कंबोज, चंद्रपाल ठाकुर, सोनू सक्सेना आदि मौजूद थे। जासं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.