देश विरोधी विचारधारा पाच साल में खत्म हो जाएगी : शिव प्रकाश
अरविंद कुमार सिंह, काशीपुर: अब समय आ गया है देश विरोधी विचारधारों को खत्म करने का। बस
अरविंद कुमार सिंह, काशीपुर: अब समय आ गया है देश विरोधी विचारधारों को खत्म करने का। बस इस विचारधारा की ताबूत में अंतिम कील ठोकनी है और वह 2019 लोक सभा चुनाव। 2024 तक विरोधी विचार धाराएं खत्म हो जाएंगी और सिर्फ एक विचारधारा चलेगी और वह राष्ट्र हित विचारधारा। साथ ही पदाधिकारियों में ताबूत में कील ठोकने के लिए अभी से जुट जाने का जज्बा भरा गया। कुछ ऐसी विचारधारा हैं जो देश को तोड़ने की साजिश में लगी है। उन्हें कतई नहीं पनपने दिया जाएगा।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दूसरे दिन उक्त बातें राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने कही। 2019 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद 2024 तक देश विरोधी विचारधाराएं खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले में देश के जवान खासकर पाकिस्तान सीमा पर मारे जाते थे। पाकिस्तान से होने वाले आतंकी हमले में जवान बचकर नहीं आते थे। जब से सर्जिकल स्ट्राइक हुआ है। तब से देश के जवान आतंकियों पर हमले के बाद सुरक्षित आ रहे हैं। जब से केंद्र में भाजपा सरकार बनी है। तब से देश मे शहरी क्षेत्र में एक करोड़ 20 लाख और ग्रामीण क्षेत्र में एक करोड़ लोगों को आवास दिए गए। कहा कि उज्ज्वला योजना में एक करोड़ 80 लाख गैस कनेक्शन बाटे गए हैं। जन धन योजना में 31 करोड़ खाते खोले गए हैं। तीन लाख फर्जी कंपनिया बन्द हो गई हैं। 20 हजार फर्जी एनजीओ बन्द हो गए। पहले आयकरदाता करीब तीन करोड़ थे, जो अब बढ़कर 68 करोड़ हो गए हैं। पहले देश मे दो मोबाइल कंपनिया मोबाइल बनाती थीं, अब 120 कंपनिया मोबाइल बना रही हैं। देश मे 106 जलमार्ग बनाये जा रहे हैं। =========== मतभेद सार्वजनिक नहीं होने चाहिए अन्य वक्ताओं ने कहा कि देश के 19 राज्यों में भाजपा सरकार है। अब बारी है पश्चिम बंगाल, केरल व तमिलनाडु की है। इन राज्यों में फतह के लिए बूथों को मजबूत करना होगा। कहा मतभेद सार्वजनिक नहीं होने चाहिए। सरकार की उपलब्धियों व संगठनात्मक मजबूती से चुनाव जीत जा सकता है।