फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी से भड़के भाजयुमो नेता
सितारगंजभाजपा नेता की फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी से कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। उन्होंने टि
By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 11:52 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 11:52 PM (IST)
सितारगंज:भाजपा नेता की फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी से कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। उन्होंने टिप्पणी करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश अरोरा ने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के खिलाफ एक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी की है। अभद्रता करने वाला अल्मोड़ा का है। उन्होंने पुलिस को बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया है। जिसे बर्दाश्त नही करेंगे। टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ताओं ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मौके पर अनिल गुप्ता देवेश शर्मा आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें