मालिकाना हक को लड़ेंगे लड़ाई : नंदलाल
कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी नंदलाल के साथ पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि मालिकाना हक के लिए लंबंी लड़ाई लड़ी जाएगी।
रुद्रपुर : कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी नंदलाल के साथ पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कई क्षेत्रों में भ्रमण किया। पूर्व मंत्री ने मतदाताओं से कहा कि स्वर्णिम भविष्य के लिए कांग्रेस को लाना जरूरी है।
गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल ने बराड़ नगर, अर¨वद नगर, लोक विहार, औद्योगिक क्षेत्र, दरिया नगर आदि वार्डों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर वार्डवासियों की समस्या सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। नंदलाल ने कहा कि कांग्रेस के प्रयासों से ही रुद्रपुर में सिडकुल की स्थापना हो पाई। कहा कि बढ़ती मंहगाई का कारण भाजपा है। महंगाई की मार से हर व्यक्ति त्रस्त है। वहीं, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि नजूलवासियों को किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस नजूलवासियों के लिए मालिकाना हक की लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, महामंत्री पुरुषोत्तम अरोरा, सौरभ चिलाना, जगदीश कर्मकार, सेवा दल अध्यक्ष सुशील गाबा, अशोक यादव, प्रदीप यादव, श्यामल मंडल आदि मौजूद थे।