पॉजिटिव पाई गई महिला पहुंची बरेली, दहशत
चंद्रवाटिका कंटेनमेंट जोन में एक महिला पॉजिटिव पाई गई।
संस, खटीमा: चंद्रवाटिका कंटेनमेंट जोन में एक महिला पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद महिला बरेली चली गई। पुलिस इस मामले में महिला के विरुद्घ लॉकडाउन उल्लंघन की कार्रवाई करने में जुट गई है।
सीमांत में कंटेनमेंट जोन से बाहर निकलने वालों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्त हो गई है। एसएसआइ देवेंद्र गौरव ने बताया कि चंद्रवाटिका कंटेनमेंट जोन की एक महिला का दो अगस्त को सैंपल लिया गया था। आठ अगस्त को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को जब उसके घर से रुद्रपुर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही थी। तभी जांच में पता चला कि महिला अपने घर पर नहीं है। वह सैंपल देने के बाद बरेली चली गई थी। एसएसआइ गौरव ने बताया कि इस मामले में महिला के विरुद्घ लॉकडाउन उल्लंघन, आपदा प्रबंधन व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही महिला की ट्रेवलिंग हिस्ट्री खंगाली जा रही है।