विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, अश्लील वीडियो का डर दिखाकर कई बार दरिंदगी... रुपए भी मांगे

Published: Wed, 09 Sep 2026 09:32 AM (IST)

बाजपुर में 15 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, बाजपुर। पुलिस चौकी सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्रांतर्गत निवासरत पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कई युवकों व एक युवती पर उसकी 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने, नशीला पदार्थ पिलाने, उसका यौन शोषण करने व अश्लील वीडियो बनाकर प्रसारित करने के बाद रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है।

तहरीर के अनुसार उसकी बेटी बाजपुर क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा 10वीं की छात्रा है। आरोप है कि जून माह में पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने उसे घूमने के बहाने घर से बुलाया। इसके बाद युवती और उसके साथ मौजूद एक युवक उसे सरकड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक घर में ले गए, जहां कुछ अन्य युवक भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में धार्मिक कार्यक्रम में गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मंदिर के पास चार दरिंदों ने किया गैंगरेप

नशीला पदार्थ पिलाया 

पीड़िता का आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया और इसके बाद आरोपितों ने उसके साथ गलत काम किया व उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो प्रसारित करने और जान से मारने की धमकी देकर उसे घटना के बारे में किसी को बताने से रोक दिया गया।

पीड़िता के अनुसार अगस्त में पड़ोसी युवती ने फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया और नहीं आने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। इसके बाद उसे कार से एक होटल ले जाया गया, जहां धमकी देकर उसका यौन शोषण किया गया। पीड़िता के अनुसार इसके बाद आरोपितों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से संपर्क कर उसे मिलने के लिए दबाव बनाया। उसके मना करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई और रुपये की मांग की गई।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में एक और 'निर्भया कांड'... कानपुर देहात के ड्राइवर और घाटमपुर के कंडक्टर ने बस में किया 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

आरोप है कि रुपये देने से इन्कार करने पर 21 अगस्त को उसकी अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने पुलिस से सभी आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में पुलिस कुछ युवकों से पूछताछ कर रही है।