विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटी को बचाने आई मां से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े; चार पर केस दर्ज

Published: Wed, 16 Sep 2026 10:39 PM (IST)

बाजपुर में नाबालिग बेटी से मारपीट का विरोध करने पर मां के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. नाबालिग बेटी से मारपीट का मां ने किया विरोध।

  2. विरोध करने पर मां से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े गए।

  3. पुलिस ने चार नामजद आरोपियों पर मामला किया दर्ज।

जागरण संवाददाता, बाजपुर। ग्राम बाजपुर में नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का विरोध करने पर मां के साथ मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम बाजपुर निवासी आईशा पत्नी मोहम्मद नाजिर ने तहरीर देकर बताया कि 14 सितंबर की सुबह करीब सात बजे हनीफ, उसके पुत्र शादाब तथा पुत्रियां सोफिया और सिमरन ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट की।

बेटी के साथ हो रही मारपीट का विरोध करते हुए जब वह बचाव के लिए पहुंचीं तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि इसी दौरान आरोपित शादाब ने उनके साथ छेड़छाड़ की और उनके कपड़े फाड़ दिए। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मामले में हनीफ, शादाब, सोफिया और सिमरन निवासी ग्राम बाजपुर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 115(2), 351(3) और 352 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक प्रियंका टम्टा को सौंपी गई है।