विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साले की पत्नी संग फरार हो गया पति, पत्नी ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Published: Thu, 30 Jul 2026 09:06 AM (IST)

एक महिला ने अपने पति पर साले की पत्नी के साथ फरार होने का आरोप लगाया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संस, बाजपुर। महिला ने अपने पति पर अपने ही साले की पत्नी के साथ फरार होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर पति की तलाश कराने तथा उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

नगरीय सीमा से सटे एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति और उसके भाई की पत्नी दोनों घर से चले गए हैं। आरोप है कि इससे पहले भी दोनों के साथ चले जाने की घटना हुई थी, लेकिन उस समय सामाजिक स्तर पर समझौता करा दिया गया था।

परिवार के भरण-पोषण का कोई साधन नहीं

इसके बावजूद तीन जुलाई को उसका पति फिर से साले की पत्नी को लेकर चला गया है, जिसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल सका है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति एक चालक है और एक व्यक्ति के यहां काम करता है। उसने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति को उसके पति के बारे में जानकारी होने के बावजूद सही जानकारी नहीं दी जा रही है।

महिला ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं और परिवार के भरण-पोषण का कोई साधन नहीं है। उसने पुलिस से पति की तलाश कराने, रिपोर्ट दर्ज करने तथा उसे और उसके बच्चों के भरण-पोषण के लिए नियमानुसार कार्रवाई कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- आगरा में पुलिस से बेटे को छुड़ाने गई मां समेत दो महिलाओं को वाहन ने रौंदा, हादसे में मौत, एत्मादपुर में हुई घटना

यह भी पढ़ें- मेरी बीवी से मुझे बचाओ... चाय में दे रही 'जहर', CCTV में कैद हुई करतूत, क्राइम पेट्रोल सीरियल भी देखती